फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शराब के लिए पैैसे नहीं दिए तो पत्नी पर तेल डालकर लगाई आग

05एमएनपी-38- अस्पताल में भर्ती पति द्वारा जलाई गई अंजली - फोटो : MAINPURI
कुरावली(मैनपुरी)। शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो गुरुवार की शाम युवक ने पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। 40 प्रतिशत जली महिला को इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सोनई निवासी अतुल कुमार शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में पत्नी अंजली के साथ मारपीट करता है। गुरुवार की शाम नशे में धुत युवक ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
आरोप है कि इसी बीच युवक ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग खड़ा हुआ। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर अंजली को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पुलिस ने 40 फीसदी तक जल चुकी महिला के बयान दर्ज किए।

पुलिस को दिए बयान में अंजली ने पति पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर आता है और रुपये मांगता है। जब वह मना करती है तो बेरहमी से पिटाई करता है।
आर्थिक संकट से जूझ रहा है परिवार
अंजली के अनुसार पति मजदूरी करता है, लेकिन वह एक रुपये घर पर नहीं देता है। सारा पैसा वह शराब पर खर्च कर देता है। किसी तरह वह अन्य परिजनों की मदद से परिवार का गुजारा कर रही है। पति उसे भी रुपये के लिए प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

महिला ने पति पर केरोसिन डालकर आग लगाने का बयान दिया है। महिला का सैफई में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
-शिवकुमार चौहान, इंस्पेक्टर कुरावली
Next
AU ऐप में पढ़ें