फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक अवैध, मैं मायके नहीं जाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकार के नए कानून के बाद तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं में जागरूकता दिखाई दे रही है। सहावर में तीन तलाक का पहला मामला सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। वहीं महिला मायके नहीं गई, बल्कि ससुराल में ही रह रही है और पति फरार है।
विज्ञापन

सहावर के मोहल्ला चौधरी निवासी खुश मोहम्मद ने पत्नी रजिया से विवाद होने पर उसे तीन तलाक कह दिया था और मारपीट कर दी। महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को इलाज के बाद महिला को पुलिस थाने ले गई। जहां उसने स्पष्ट किया कि वह तलाकशुदा नहीं है, क्योंकि नए कानून के मुताबिक तीन तलाक अवैध हो चुका है। वह मायके नहीं जाएगी और बच्चों संग ससुराल में ही रहेगी।
पुलिस ने महिला को ससुराल पहुंचा दिया और आरोपी पति की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। वह अभी फरार है। पुलिस ने महिला के बयान भी दर्ज किए हैं। तीन तलाक का जिले में यह पहला मामला है। महिला की जारूकता देख लोग चर्चा कर रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं ने अब तीन तलाक को पूरी तरह अवैध मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला अपनी ससुराल में है और उसका पति फरार है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे- गणेश चौहान, थाना प्रभारी, सहावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें