फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बल्लूपुर में की मारपीट

विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाने के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के बल्लूपुर इलाके में रविवार रात मैनपुरी से कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे फर्रुखाबाद के श्रद्धालुओं को दूसरे समुदाय के युवकों ने न सिर्फ मारपीट कर दी, बल्कि उनसे मोबाइल, नकदी और सामान भी लूट लिया। आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। मामले में तीन लोगों को नामजद किया है, जबकि 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल इलाके के गांव बड़ेसुर लालपुरी के दो ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 120 श्रद्धालु रविवार रात करीब एक बजे बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी भरगैन के कुछ युवकों की बाइकें सड़क पर खड़ीं थीं। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली रुकवा ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। डीजे भी बंद करा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं से मारपीट कर दी। इसमें सत्य प्रकाश पुत्र चोखे लाल, भूरे लाल पुत्र शेर सिंह, शेर सिंह पुत्र बाबूराम, प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोसे, सुनील पुत्र शेर सिंह घायल हो गए। चार लोगों के मोबाइल, नकदी, डीजे का सामान व ट्रैक्टर की जैक आदि सामान लूट लिया। इस घटना को मोहसिन व इरफान पुत्रगण रियाजुद्दीन, कादिर और 5-6 अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया।
इससे श्रद्धालु भी भड़क गए। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी सक्रिय दिखी। सभी श्रद्धालु पटियाली लौट आए। यहां थाने में उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया। श्रद्धालु आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सीओ गवेंद्र पाल गौतम मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपी मोहसिन अली और इरफान अली को गिरफ्तार कर लिया है।
- बल्लूपुर में भरगैन के कुछ युवकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालुओं का बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें