फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अगवा करने की कोशिश, कार फूंकी

विज्ञापन
कासगंज के अथैया चौराहे के निकट ग्रामीणों के द्वारा कार में लगाई आग को बुझाते फायर कर्मी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के ग्राम अथैया में सोमवार देर शाम एक बच्चे को अगवा करने की कोशिश की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दो अपहरणकताओं से मारपीट कर दी। इसके बाद उनकी कार में आग लगा दी। दमकल ने आग को बुझाया। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मुकेश (10) पुत्र राजू निवासी अथैया गांव में ही एक खोखा पर बैठा था। तभी एक युवक उसके पास पहुंचा और मुकेश को मिठाई का डिब्बा देते हुए बोला कि हम तुम्हारे रिश्तेदार हैं, चलो तुम्हारी मां बुला रही है। यह सुनकर बच्चे ने मिठाई का डिब्बा ले लिया। युवक ने बच्चे को पकड़ लिया, तभी उसके पिता वहां आ गए।
बच्चे को ले जाते देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर लोग एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया। इसी बीच उसका दूसरा साथी भी कार लेकर वहां पहुंच गया और कहने लगा कि वह और उसका साथी रिश्तेदारी में आए हुए हैं। इतने पर ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया और दोनों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने उनकी कार में आग लगा दी। जानकारी हुई तो ढोलना पुलिस मौके पर आ गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ आईपी सिंह व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम खिसरत पाल व प्रवीन निवासी बरौला बन्नादेवी अलीगढ़ बताए हैं। दोनों ही युवक शराब के नशे में बताए गए।
बच्चा चोर गैंस की सूचना सोशाल मीडिया पर वायरल
जिले में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिससे लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं। तमाम लोग इस सूचना के बाद से डरे हुए भी हैं। इधर उधर से बच्चों के अपहरण किए जाने की अफवाहें भी हैं।
कार में अन्य नंबरों की प्लेटे मिलने की अफवाह
ग्राम अथैया में बच्चों के अपहरण में शामिल कार से अन्य नंबरों की प्लेट मिलने की भी अफवाह है। ग्रामीणों यहां तक कह रहे थे चार नंबर प्लेट कार में मौजूद थीं। मिठाई के भी डिब्बे रखे थे।
शक में दो लोग लिए थे हिरासत में
सोरों के नगरिया में भी बच्चों के अपहरण करने की अफवाह फैली। इसके बाद दो लोगों को शक में पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस की पूछताछ में मामला झूठा पाया और दोनों को रिहा कर दिया।
ग्राम अथैया में बच्चे के अपहरण व कार जलाने के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। -आईपी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें