फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बाजार गये युवक का अपहरण, परिजनों से मांगी दस लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बाजार जाने की कहकर गया युवक लापता हो गया। परिजनों ने युवक के लापता होने की पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। तीन दिन बाद परिजनों पर 10 लाख की फिरौती मांगने का कॉल आया है।एसपी सिटी ने युवक की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाईं हैं।
विज्ञापन

आगरा के थाना बरहन तहत गांव सैफुद्दीनपुर निवासी कैलाश यादव 32 पुत्र फौरन सिंह यादव कुछ समय से टूंडली रोड केनरा बैंक के पीछे परिवार सहित रह रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाजार जाने की कहकर निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। पत्नी रेखा यादव ने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार को उसने थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर सुबह करीब साढ़े ग्यारह और 12:30 बजे परिजनों पर 10 लाख की फिरौती मांगे जाने का कॉल आया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला, एसओजी टीम ने पहुंचकर परिजनों से फिरौती मांगे जाने की जानकारी जुटाई। एसपी सिटी ने युवक की तलाश में कई टीमें लगाई हैं। कैलाश की पत्नी रेखा ने बताया कि फिरौती के लिए जो कॉल आई हैं, वह उसके पति के फोन से ही आईं हैं। फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा में आने को कहा है।
पहले उठा ले गए थे दबंग
टूंडला। थाने में बैठी कैलाश की पत्नी रेखा ने बताया कि करीब छह माह पूर्व भी खंदौली निवासी कुछ दबंग उसके पति को जबरन उठा ले गए थे। उस समय भी 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में ढाई लाख रुपये देने के बाद राजीनामा हुआ था।
ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था कैलाश
टूंडला। परिजनों ने बताया कि कैलाश पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था। वह गांव से चुनाव लड़ना चाहता था। परिजन पंचायत चुनाव को लेकर भी आशंकित हैं।
मामला अपहरण का न होकर पारिवारिक प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीमें लगाई हैं। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही कैलाश का पता लगा लिया जायेगा।
विज्ञापन

मुकेश मिश्र, एसपी सिटी फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें