फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते एसएसपी स्वप्निल ममगाई। अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव सुमोर में बच्चों में हुए विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी । सूचना पर सीओ अलीगंज सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुर की ओर से दी गई तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सुमोर निवासी विपिन कुमार और गांव के ही संतोष कुमार के बच्चे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। उसी समय पानी भरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया। शाम को जब विपिन के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे उसी दौरान एक बच्ची ने अपने भाई से थप्पड़ मारने की बात कही। यह बात वहीं से गुजर रहे संतोष के पुत्र सौरभ ने सुनी तो उसे लगा उसे थप्पड़ मारने की बात कह रही है। इसी बात को लेकर शाम को फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस पर सौरभ का पिता संतोष गालीगलौज करते हुए घर के बाहर निकला और विपिन की पत्नी ममता को गोली मार दी। गोली ममता के सीने में लग गई। चीखपुकार व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख संतोष मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस महिला को लेकर अलीगंज सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही गांव में परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके चलते सीओ अलीगंज अजय भदौरिया कोतवाली से पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। गांव में पुलिस बल तैनात कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ममता सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने मृतका के ससुर रामसेवक की तहरीर पर संतोष के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पहले भी हो चुका है विवाद
अलीगंज। बुधवार को हुए पानी को लेकर विवाद से पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। जिसमें राजनीतिक लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए उस समय समझौता करा दिया था। लेकिन मन में टीस और गुस्से के चलते जरा सी बात पर ही विवाद फिर बढ़ गया। इसके चलते महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। अस्पताल लाने पर उसे मृत बताया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलीगंज पुलिस लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय भदौरिया, सीओ, अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें