फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी के पति ने मामा को पैसे नहीं दिए तो दूसरी जगह कर दिया सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मामा द्वारा भांजी को बेचे जाने के मामले में कई और तथ्य सामने आए हैं। आरोप है कि मामा अपनी भांजी के पति से भी रुपये लेता था। लेकिन जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने भांजी को दूसरी जगह बेच दिया। पुलिस पूरे मामले की करीब पांच दिन से जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने एसडीएम के सामने महिला के बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद पति-पत्नी दिल्ली चले गए थे। यहां पति एक कंपनी में काम करता था। दोनों के एक बच्चा पहले से था जबकि एक हाल ही में हुआ है। पति ने यह सोच कर पत्नी का मामा के घर भेजा था कि वह गर्भ से उसकी वहां अच्छे से देखभाल हो जाएगी। लेकिन मामा ने रुपये के लालच में आकर गर्भवती होने के दौरान ही उसे बेच दिया। उसने यह भी नहीं देखा कि कुछ दिन में ही उसके बच्चा होने को है। मिरहची के अमृतपुर में जब महिला को बच्चा हुआ तभी मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने महिला हेल्प लाइन की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला अस्पताल वह करीब तीन दिन भर्ती रही। इसके बाद पुलिस ने एसडीएम सदर के यहां उसके बयान दर्ज कराए। बताते हैं कि पुलिस महिला के पति के आने का इंतजार कर रही थी। पति के आने के बाद ही कहानी स्पष्ट हो सकी। उसके बाद ही मुकदमा दर्ज कराया गया।
मामा ने ही पाला था भांजी को
मामा भांजी के रिश्ते को तार तार करने से पहले उसने एक बार भी नहीं सोचा कि उसने ही उसे बचपन से पाला था। बताते हैं कि महिला के माता पिता के न रहने के बाद वह मामा के पास रह कर ही पली बढ़ी है। उसने ही रायबरेली निवासी युवक के साथ उसकी शादी कराई थी। पुलिस इसी के चलते शुरुआत में मामा के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही थी, पुलिस को अंदेशा था कि पालने वाला ऐसी हरकत नहीं कर सकता। लेकिन हकीकत सामने आने पर पुलिस भी दंग रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें