फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडलपुर हत्याकांड- फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, आज होगी मुनादि

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में 26 जुलाई की रात हुए हत्याकांड में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। पुलिस इन दोनों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने न्यायालय से अनुमति ले ली है। मंगलवार को मुनादी की जाएगी।
विज्ञापन

होडलपुर के पूर्व प्रधान राजपाल के परिजनों को घेरकर 15 नामजद आरोपियों ने हमला किया था। इसमें चार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। मामले में 15 नामजदों के खिलाफ मुकदमा हुआ। पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि आरोपी सुनील और बबलू अभी फरार हैं। पुलिस लगातार दोनों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी ले चुकी है।
पुलिस संपत्ति कुर्क करने से पहले गांव में मंगलवार को मुनादी करेगी और फिर न्यायालय से अनुमति लेकर कुर्की करेगी। इसके अलावा पुलिस सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मंगलवार को मुनादी करा दी जाएगी। उसके बाद कुर्की की अनुमति ली जाएगी। चार्जशीट लगाने के बाद गैंगस्टर भी लगाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- रविंद्र बहादुर, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें