सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक गांव से तीन आरोपी 15 वर्षीय किशोरी को बहला कर अगवा कर ले गए। उसके पिता ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि अजय नगला झम्मन अपने दो अन्य लोगो के साथ किशोरी को अगवा कर ले गए हैं।
उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को उनकी पुत्री शौच करने गई हुई थी। वापस आते समय आरोपी रास्ते में मिल गए और बहला कर अगवा कर ले गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी की बरामद के लिए प्रयास कर रही है। संवाद