गंजडुंडवारा। क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी को गांव के ही 9 लोग बहला कर अगवा कर ले गए। मां ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी है कि 30 अगस्त को दोपहर में किशोरी पेट दर्द बताकर खेतों में शौच के लिए गई थी।
काफी समय तक वापस नहीं आने पर मां एवं अन्य परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। जानकारी करने पर किसी ने किशोरी की मां को बताया कि गांव के ही लोकेंद्र व आठ अन्य लोग उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं। मां की तहरीर पर सभी 9 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद