घिरोर (मैनपुरी)। सिरसागंज से घर लौट रहे भाजपा नेता की कार का पीछा कर रहे संदिग्ध तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई तो वह छात्र निकले। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर पर कोई मामला नहीं बनता। फिर भी जांच की जा रही है, दोषी होने पर युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गांव लपगवां निवासी भाजपा नेता आलोक मिश्रा मंगलवार को सिरसागंज किसी काम से वह कार से घर आ रहे थे। करीब आठ बजे कार जब कोसमा चौराहा के पास पहुंचे। तभी पीछे संदिग्ध स्कॉर्पियो सवार लग गए। शंका होने पर भाजपा नेता ने गाड़ी को तेज दौड़ा दिया, लेकिन फिर भी संदिग्ध पीछा करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। इनमें से दो फरार हो गए। भाजपा नेता ने तहरीर दी पुलिस पूछताछ कर रही है।
स्कॉर्पियो से मिले कारतूस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो से कुछ कारतूस भी मिले हैं। बताया एक युवक अपराधी किस्म का है। कुछ लोगों ने कई अन्य आरोप भी लगाए। लेकिन भाजपा नेता ने कोई आरोप नहीं लगाया।
तहरीर के आधार पर कोई गंभीर मामला नहीं बन रहा है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पकड़े गए तीनों युवक छात्र हैं। वह किसी का इंतजार किए जाने की बात कह रहे थे। पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
आदित्य कुमार, इंस्पेक्टर घिरोर