फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह से बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन

विज्ञापन
15एमएनपी-13-बसपा पार्टी कार्यालय पर केक कटा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस मनाते बसपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिवस कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने प्रदेश की अगली बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शहर में नगला नया दीवानी के पास पुसैना तिराहे पर हुए कार्यक्रम में सौरभ दयाल सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करें। भाजपा शासन में आम आदमी परेशान हो रहा है। प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया प्रदेश में अगली सरकार बसपा की ही बनवाएंगे। जिलाध्यक्ष आरएन वर्मा, दारा सिंह आजाद, दीपक पेंटर, महाराज सिंह शाक्य, हाकिम सिंह लोधी, राजेंद्र सोनी, राहुल कृष्ण मौर्य, यतेंद्र गौतम, नागेंद्र भारती, रीतू भारती, सुधाकर गुप्ता, आत्माराम सागर मौजूद रहे।
करहल में बाग वृंदावन स्थित बसपा नेता रमेश चंद्र ठेकेदार के आवास पर संकल्प दिवस मनाया गया। रमेश ठेेकेदार ने मायावती को सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बताते हुए कहा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा सुश्री मायावती के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वीर बहादुर सिंह, तुलसी सिंह, प्रेमकिशोर, राजबहादुर, प्रेमचंद्र भारतीय, दीपूसिंह, सूर्यप्रताप सिंह, सुनील वाल्मीकि, ईशाचंद्र वाल्मीकि, श्याम कठेरिया, मुनीश कठेरिया, भारत सिंह कठेरिया, मनोज दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें