फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के डर से आलू की खोदाई रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत अहिरवा में सरकारी जमीन पर खड़ी आलू की फसल को राजस्व कर्मचारियों ने खुदवाने से मना कर दिया है। दरअसल भू-माफियाओं से कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में ही खोदाई करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अहिरवार में चार जनवरी को ग्राम सभा की 26 बीघा जमीन को पैमाइश के बाद कब्जे में लिया गया था। इस भूमि पर अहिरवा ग्राम सभा के ही चिंतामणी, प्रेमचंद्र, सुधाकर, रामवीर, सीताराम, नारायन, श्यामबाबू, रामचंद्र, राकेश, विमलेश, मुरारी, अनार सिहं लोधी आदि ने आलू की फसल की बुवाई की थी। इसमें से तीन बीघा खेत की फसल चेरी से खोदते समय महेंद्र, दुर्जन और सतीश द्वारा खोदे गए आलू को प्रशासन ने जब्त कर बिक्री करवा दी थी। इस समय करीब 23 बीघा आलू की फसल पककर तैयार हो चुकी है। लेकिन भू माफिया के डर के कारण लेखपाल प्रदीप कुमार सक्सेना और कानूनगो सुरेश सिंह राठौर ने फसल खुदवाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई के लिए अधिक फोर्स भेजने की मांग की है। अगर फोर्स न मिला तो वे आलू की खोदाई नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें