17एमएनपी-38-कुसमरा में जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर कुसमरा में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जाम में करीब बीस मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही। पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता दिला पाए।
कुसमरा स्थित यादव नगर चौराहा पर अतिक्रमण के चलते जाम के हालात बनते हैं। कुछ दिन पहले ही यहां अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन औपचारिक अभियान समस्या का हल नहीं कर सका। सोमवार की सुबह भी यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम के चलते ग्वालियर-बरेली मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम में करीब 20 मिनट तक एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। एसडीएम आरएस मौर्य का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।