फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने गैंगस्टर के एक मामले में वांछित चल रहे इनामी तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बलपुरा निवासी करन सिंह, धीरज कुमार और मुनीश गैंगस्टर के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। एसपी अजय कुमार की ओर से तीनों ही अपराधियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने दबिश देकर तीनों ही वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

टेंपो चालक ले गया सैनिक का बैग
मैनपुरी। एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी सैनिक कमलेश कुमार की ससुराल मैनपुरी में है। 24 फरवरी की शाम वह ससुराल आए थे। टेंपो से शाम करीब सात बजे ईशन नदी पुल पर पहुंचे। उतरने के बाद किराया देने के लिए टेंपो से उतरे इस बीच चालक टेंपो लेकर चला गया। उन्होंने पीछा भी किया लेकिन, टेंपो का कोई पता नहीं लगा। सैनिक का बैग उक्त टेंपो में ही रह गया। सैनिक के अनुसार बैग में तीन हजार की नकदी, एटीएम आदि रखे हुए थे। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें