फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में पंजीकरण से मिलता लाभ

विज्ञापन
26एमएनपी-38-शहर के वाणिज्यकर कार्यालय में जीएसटी को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जीएसटी में पंजीकरण व्यापारियों के लिए बहुत जरूरी है। जीएसटी में पंजीकरण कराने से व्यापारियों को बहुत लाभ होता है। इसमें व्यापारियों को बीमा लाभ भी मिलता है। यह बातें डिप्टी कमिश्नर उत्तम कुमार तिवारी ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

वाणिज्य कर कार्यालय पर बुधवार को वाणिज्य कर विभाग का 72 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वाणिज्य कर अधिकारियों ने जीएसटी संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कहा ज्वाइंट कमिश्नर राकेश बरनवाल ने कहा जीएसटी में व्यापारियों का पंजीकरण कराने के लिए अधिकारियों के साथ ही वाणिज्य कर से जुड़े अधिवक्ता भी प्रयास करें। व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें। व्यापार का अच्छे तरीके से चलाने के लिए जीएसटी में पंजीकरण कराना जरूरी है। केसी यादव, देवेंद्र सिंह, बीबी लाल, अनिल वर्मा, मनोज मिश्रा, प्रखर दीक्षित, राजीव कुलश्रेष्ठ, उमेश जैन, अशोक गुप्ता, सर्वेश शाक्य, संदीप राठौर, मनोज सक्सैना, दिनेश कुमार, अमर सिंह, शरद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें