मैनपुरी। महमूदनगर में उधार देने से मना करने पर कुछ युवकों ने बांट मारकर दुकानदार को घायल कर दिया। जब परिजन बचाने के लिए आए तो तमंचा दिखाकर धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी मुस्लिम मोहल्ले में ही परचून की दुकान किए हुए है। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे मोहल्ला ककरइया निवासी रिशू, करन उर्फ कुल्लड़, सागर और छोटू वाल्मीकि उधार सामान लेने के लिए पहुंचे।
मुस्लिम ने उधार देने से मना किया तो कुछ आरोपियों ने काउंटर पर रखा एक किलो का बांट उठाकर सिर में दे मारा। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो कर गिर गया। चीख पुकार सुनकर जब पत्नी बचाने के लिए आई तो आरोपी तमंचा दिखाते हुए भाग गए। पीड़ित की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।