फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी से मिले मेयर नवीन जैन, ताजनगरी के विकास को लेकर दिए प्रस्ताव

Sat, 13 Jul 2019 02:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा के मेयर नवीन जैन (फाइल)
विज्ञापन
आगरा के पॉलीवाल पार्क को पिकनिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 31.78 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। पार्क में साइकिल ट्रैक, सिटी क्लब, योग थिएटर बनाने की योजना है। 
विज्ञापन


महापौर ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी मुलाकात की। मेयर ने जूता मंडी के सामने एक अन्य ऑडिटोरियम के लिए भी 23.25 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति की मांग की है। पार्क में साइकिल ट्रैक, सिटी क्लब, योग थिएटर, ओपन जिम बनाया जाएगा।

शहर में पेयजल के लिए शेष 30 फीसदी क्षेत्र में पाइप लाइन डालने और 35 फीसदी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए संबंधित विभाग को डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देशित करने की भी मांग की गई। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें