फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बंधक बनाकर छात्र को पीटा

विज्ञापन
जैथरा में शिक्षकों ने छात्र को पीटा गंभीर- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जैथरा। छात्रावास से बिना बताए घर आने पर शिक्षकों ने बंधक बनाकर छात्र को पीटा। शिक्षकों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं और छात्र की जांचों पर निशान पड़ गए। शिक्षकों की पिटाई से बच्च सहम गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तीन शिक्षकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोइद्दीनपुर निवासी जुगलेश का आठ वर्षीय पुत्र गौतम धुमरी के आवासीय विद्यालय हंसराज पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। रविवार को गौतम छात्रावास से शिक्षकों को बिना बताए घर आ गया। इसके बाद शिक्षक पुष्पेंद्र, विष्णु और भंवर सिंह उसके घर आए और छात्र को वापस छात्रावास ले गए। परिजनों ने शिक्षकों से बच्चे से मारपीट नहीं करने के लिए भी कहा। आरोप है कि शिक्षकों ने छात्रावास ले जाकर छात्र गौतम को बांधकर खूब पीटा।
इससे बच्चे के जांघों और अन्य अंगों पर चोटें आईं। शिक्षकों ने छात्र को किसी से कुछ कहने पर पीटने की धमकी दी। अचानक कुछ देर बाद छात्र के पिता विद्यालय पहुंचे और उसे घर ले आए। बालक को डरा सहमा देख परिजनों ने पूछा, तो बालक रोने लगा। उसने परिजनों को अपनी चोटें दिखाईं। इस पर परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। क्षेत्र में हुई घटना से चर्चा का आलम है। हर कोई शिक्षकों के कृत्य की निंदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें