फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्यार की वजह नहीं रहा क्रिकेट, शादी के बाद बना जिंदगी का हिस्सा

Sun, 26 Jul 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट कोच आशीष विंस्टन ज़ैदी के लिए क्रिकेट हमेशा जुनून रहा, हालांकि उनकी पत्नी विनीता के लिए यह शादी के बाद जिंदगी का हिस्सा बना। यूपी प्रीमियर लीग (यूपी टी-20) ऑक्शन के सिलसिले में आगरा आए प्रयागराज के दंपती ने विशेष बातचीत में अपनी प्रेम कहानी और क्रिकेट से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

विनीता ने बताया कि हम दोनों प्रयागराज के हैं और हमारे घर आसपास थे। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार और बाद में शादी। शादी से पहले मुझे क्रिकेट में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी। हमारे प्यार की वजह भी क्रिकेट नहीं था। शादी के बाद धीरे-धीरे क्रिकेट को समझा और आज हर बड़ा मैच देखती हूं। आशीष के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहती है।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें खेल के साथ-साथ धैर्य, अनुशासन और मेहनत का महत्व भी सिखाया। खिलाड़ियों की मेहनत को करीब से देखने के बाद इस खेल के प्रति सम्मान और बढ़ गया। आशीष विंस्टन ज़ैदी ने कहा कि परिवार का साथ किसी भी खिलाड़ी और कोच की सबसे बड़ी ताकत होता है। कई बार हम मैच के दौरान खेल की तकनीकी बातों पर भी चर्चा करते हैं। यह मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें