फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड रॉयल्स ने कृष्णा नगर को हराया

विज्ञापन
22एमएनपी-16-क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को मान प्रताप सिंह चौहान स्मृति जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मुकाबले में रेड रॉयल्स ने कृष्णा नगर को 53 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रेड रॉयल्स और कृष्णा नगर के मध्य खेला गया। कृष्णा नगर के कप्तान ने टॉस जीतकर रेड रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेड रॉयल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 137 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अमित यादव ने सर्वाधिक 62, देवा चौहान ने 28 व जैकी ने 26 रन का योगदान दिया। कृष्णा नगर के गेंदबाज अमित, शिवम व आदित्य ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा नगर की पूरी टीम 84 रन पर पवेलियन वापस लौट गई। रेड रॉयल्स के अमित यादव को ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप चौहान ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
पूर्व में प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। पवन चौहान व सौरभ चौहान ने अंपायर की भूमिका निभाई। नीरज कुशवाह व हरिओम चौहान ने आखों देखा हाल निभाया। मोहन चौहान, दीपक चौहान, गौरव राठौर, विक्की चौहान, नीरज चौहान, अनूप सिंह चौहान, मनोज राठौर, रविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें