फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा ने आगरा को हराकर विजेता ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
08एमएनपी-26-भोगांव में शिक्षाविद् सतीश चंद्र स्मृति प्रतियोगिता में जीत के बाद ट्राफी के साथ मथुरा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। शिक्षाविद् सतीश चंद्र दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बुधवार को मथुरा ने आगरा को पांच विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करने पर मथुरा के सौरभ धारीवाल को मैन ऑफ द मैच व मथुरा के ही धनराजगिरी को मैन ऑफ द सीरीज घोषित करते हुए ट्राफी दी गई। आगरा के खुशवीर सिंह को टूर्नामेंट का बेस्ट बॉलर व बेस्ट ऑल राउंडर का पुरस्कार तेजिंदर सिंह ढिल्लन को दिया गया।
विज्ञापन

नेशनल महाविद्यालय के मैदान में खेले गये फाइनल मैच में टॉस जीतकर आगरा कप्तान मानिक बेरी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की अेार से तेजिंदर सिंह ढिल्लन ने 45, बंटू सिंह ने 20 व मधुर तिवारी ने 16 रनों का योगदान दिया। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के अंक को नही छू सका। आगरा की पूरी टीम महज 14 ओवरों में 13 रन बनाकर आउट हो गई। मथुरा की ओर से सौरभ धारीवाल व भीम सिहं ने तीन-तीन, अनिकेत ने दो व सूरज कुण्डू ने एक विकेट प्राप्त किया। मथुरा के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 13.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन का लक्ष्य प्राप्त कर विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली। टीम की तरफ से सौरभ धारीवाल ने 39, अरुण पवार ने 29 व धनराजगिरी ने 18 रनों का योगदान दिया। आगरा की ओर से शेखर सिरोही, विकास, खुशवीर सिंह व राहुल कुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। फाइनल मैच में अंपायरिंग की भूमिका शिशिर मल्होत्रा, बीपी सिंह व थर्ड अंपायर की भूमिका अशोक शर्मा ने निभाई। मैच का आंखो देखा हाल आमिर रियाज एवं मुकेश सक्सेना ने सुनाया तथा स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा, संदीप मिश्रा एवं गौरांग सक्सेना ने निभाई।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को अंकुर अग्निहोत्री ने पुरस्कार प्रदान किए। उपविजेता विविधा सनराइज आगरा के कप्तान मानिक बैरी को 25 हजार की नकद धनराशि व ट्राफी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपमा दीक्षित द्वारा प्रदान की गयी। विजेता राका क्रिकेट क्लव मथुरा के कप्तान राका चतुर्वेदी को 50 हजार की नकद धनराशि व ट्राफी टूर्नामेंट संयोजक डॉ. मनोज दीक्षित ने प्रदान की। पूर्व में फाइनल मैच का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने खिलाडिय़ो से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद।
समापन अवसर पर तहसीलदार कमल कुमार सिंह, सचिव नकुल सक्सेना, उमेश यादव, सुघर सिंह कठेरिया, राजेंद्र मिश्रा, डॉ. रिषभ देव शुक्ला, डॉ. शुभम मिश्रा, डॉ. विक्रम सिंह खत्री, संजीव मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, जलज सक्सेना, औतार सिंह, फूल मियां, लाखन सिंह, सुरजीत राठौर, शेैलेष सक्सेना, मुकेश अग्निहोत्री, श्याम लाल गिहार, अभिसंचन यादव, सुरजीत राठौर, आशीष पाठक, चित्रांग सक्सेना, संजू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें