फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से नाराज एंबुलेंस चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
08एमएनपी-04-सौ शैया अस्पताल में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक व ईएमटी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन महीने से मानदेय न मिलने से 102 व 108 एंबुलेंस चालकों ने आक्रोश जताया। बुधवार को एंबुलेंस चालकों व ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन)ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जनवरी तक उनका मानदेय नहीं मिला तो 16 जनवरी से जिले भर की एंबुलेंस सेवा प्रभावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को 100 शैया अस्पताल प्रांगण में एंबुलेंस चालक व ईएमटी की बैठक हुई। बैठक के बाद कालीपट्टी बांध प्रदर्शन करते हुए चालकों व ईएमटी का कहना था कि तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सभी लोग बाहर के रहने वाले हैं। तीन महीने से मानदेय न मिलने से राशन और अन्य खर्चे नहीं निकल पा रहे हैं जिसके चलते दिक्कतें बढ़ती ही जा रही है। जीवनदायनी स्वास्थ्य मिशन 108 व 102 यूनियन के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने सरकार को 15 जनवरी तक का समय दिया है। निश्चित समय में यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे लोग आगे आंदोलन को गति देने के लिए मजबूर होंगे। अरुण कुमार, सचिन कुमार, प्रियंका, नीलम, चंद्रभान, सर्वेश कुमार, विशंभर सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें