कोसीकलां। गोल्डन क्रिकेट क्लब की ओर से 33वीं कोसी क्रिकेट आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके फाइनल मैच में फरीदाबाद ने दिल्ली को सात विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रतिराम सरपंच की स्मृति में हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ गोल्डन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पीएल शर्मा ने टॉस उछाल करके किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी एक सलामी बल्लेबाज पहले ही ओवर मे पवेलियन की लौट गया।
दिल्ली ने निर्धारित 25 ओवर में 135 रन तक पहुंचाया। गौरव ने 40 रन बनाए। वहीं, फरीदाबाद टीम के यशपाल डागर 3 विकेट, फैजान ने दो और चंद्रपाल सैनी ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। धीरू ने अच्छी पारी खेलते हुए 67 रन बनाए। वहीं, दिल्ली टीम के दिनेश यादव उर्फ काका ने चार विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच धीरु और मैन ऑफ द सीरीज यशपाल डागर को दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी। वहीं उप विजेता टीम को कमल किशोर वार्ष्णेय ने 51 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान किए।
मैच की एंपायरिंग रोहताश चौधरी ने की। वहीं स्कोरिंग अप्पू खान और कमेंट्री अरुण ने की। इस मौके पर नरेंद्र गुर्जर, वेदराम शर्मा, चौधरी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिब्रान हुसैन, हरिओम गुप्ता, महेंद्र कुमार, नेम सिंह, नौशाद खान, सुरेंद्र, नीरज आदि थे।