फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कबाड़ से किया था कमाल, अब कलाकृतियां हो गईं बदहाल

विज्ञापन
निगम वर्कशॉप मे एक साल से धूल फांक रही मोगली (शनीचर), महर्षि वाल्मीकि,, शिव लिंग आदि। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेस्ट टू वंडर कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने कबाड़ से कमाल करते हुए कलाकृतियां बनाईं, जिन्हें शहर के चौराहों पर लगवाया गया। अनदेखी के कारण कई मूर्तियां निगम के स्टोर में ही रखी रहीं। इन्हें कहीं स्थापित ही नहीं किया गया। अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर का मॉडल जी-20 चौराहे पर लगाया गया था, जिसे वहां से हटाकर स्टोर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर जी-20 आयोजन के दौरान कबाड़ से कमाल योजना के तहत कई कलाकृतियां लगवाई गईं। मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया। पूर्व नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के तबादले के बाद वर्कशॉप में बनी कलाकृतियां कबाड़ में बदल चुकी हैं। यहां गीजा के पिरामिड, हनुमान गदा, वैष्णो देवी की गुफा, शिव लिंग आदि बने हुए हैं। मोगली की तरह भेड़िया मानव की प्रतिमा भी कबाड़ में बदल गई है।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कुछ कलाकृतियों को लगाने के लिए जगह चिह्नित नहीं की जा सकी। मेट्रो निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उचित स्थान पर लगाने की योजना है।
विज्ञापन

-

65 लाख रुपये का मेहनताना अटका
कबाड़ से कमाल करने के लिए कलाकार फिरोज खान की टीम नगर निगम वर्कशॉप में काम कर रही थी। नट बोल्ट से भारत माता, महात्मा गांधी का चरखा, पेंसिलें, नगर निगम के बाहर रखे गए मशीनरी के मॉडल बनाए गए थे। इनका मेहनताना 65 लाख रुपये है जो अब अटक गया है। फिरोज खान ने बताया कि लंबे समय से बिलों का भुगतान न होने के कारण कलाकार और उनके साथ काम करने वाले कारीगर गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम वर्कशॉप मे एक साल से धूल फांक रही मोगली (शनीचर), महर्षि वाल्मीकि,, शिव लिंग आदि।- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें