फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के मदिया कटरा के घरों में आईं दरारें... फर्श और टाइल्स टूटी, दहशत में लोग

Tue, 31 Dec 2024 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मदिया कटरा में चल रही मेट्रो की भूमिगत खुदाई से मकानों में दरारें आना शुरू हो गई हैं। यहां घरों के फर्श और टाइल्स भी टूट रहे हैं। इस वजह से लोग दहशत में हैं। 
 
विज्ञापन
फर्श और टाइल्स टूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मदिया कटरा में घर और मंदिर में फर्श और दीवारों पर दरार आ गई है। टाइल्स भी टूट रही है। क्षेत्रीय पार्षद का आरोप है कि मेट्रो की खुदाई के कारण यह हाल है। उन्होंने नगरायुक्त को पत्र लिखकर मेट्रो के अधिकारियों से मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि मदिया कटरा निवासी सुधा, राजेंद्र शर्मा, संजय यादव, ज्ञानप्रकाश शर्मा समेत अन्य के घरों में दीवार और फर्श चटक गए हैं। इसके पास ही आरबीएस और राजामंडी पर भूमिगत स्टेशन बन रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत मेट्रो के अधिकारियों से भी की, लेकिन खानापूर्ति कर चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि मदिया कटरा में महादेव मंदिर को भी नुकसान हुआ है। पार्षद अमित सिंह पटेल और विक्रांत सिंह ने बताया कि तीन वार्ड के घरों में दरार है। यूपी मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा का कहना है कि उस क्षेत्र में खुदाई पूरी हो चुकी है। दरारें आई हैं इसकी जांच करवाते हुए मरम्मत करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें