फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रसूता की मौत के बाद टूटी नींद...दो झोलाछाप क्लीनिक सील, तीन दिन में डिग्री नहीं दिखाई तो होगी FIR

Thu, 11 Dec 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रसूता की मौत के बाद अधिकारियों की नींद टूटी, तो झोलाछाप के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। तीन दुकानें सील कर दी गईं। 
 
विज्ञापन
सील लगाता कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में अवैध न्यू लाइट हॉस्पीटल में झोलाछाप के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। हरलालपुरा और भदरौली में झोलाछाप की दो दुकानों को सील कर दिया। ये मरीजों को वायरल बुखार, निमोनिया और सांस रोग का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रसूता की मौत के बाद हरलालपुरा और भदरौली में बंगाली क्लीनिक पर छापा मारा। ये अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। झोलाछाप के यहां मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। यहां बुखार-खांसी, सांस, अस्थमा समेत अन्य मर्ज के मरीज थे। झोलाछाप की दुकान सील कर दी हैं। इनके पास चिकित्सकीय रिकार्ड नहीं थे और नहीं पंजीकरण पाए गए।

दुकान में मेडिकल वेस्ट भरा हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा इंजेक्शन, इनको नोटिस भी दिया है। तीन दिन में चिकित्सकीय डिग्री और क्लीनिक का लाइसेंस नहीं दिखाने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले भी इनके यहां निरीक्षण किया था, लेकिन इन्होंने रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराए थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सभी सीएचसी प्रभारियों को अपने ब्लॉक में झोलाछाप और अवैध अस्पताल चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई संचालित पाया जाता है तो सीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें