फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंबल में 150 यात्रियों से भरी मोटरबोट का क्रॉस हेड टूटा, रस्से से खींचकर पार कराई गई नदी

Thu, 11 Dec 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चंबल नदी के बीच में मोटरबोट का क्रॉस हेड टूट गया। इस वजह से मोटरबोट बीच में भी फंस गई। उसे रस्से से बांधकर नदी से पार कराया गया।
विज्ञापन
चंबल मोटरबोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे सवारियों से भरी मोटरवोट का क्रॉस हेड टूट गया। इसके बाद मोटरबोट को रस्से से बांधकर नदी से पार कराया गया। इस दौरान मोटरबोट में सवार करीब 150 लोग सहमे रहे। बाद में करीब एक घंटे तक संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


चंबल नदी के पिनाहट घाट पर 15 अक्तूबर से पांटून पुल चालू होना था, लेकिन शुरू नहीं हो पाया। बुधवार सुबह 11 बजे पिनाहट घाट पर मोटरबोट में करीब 150 लोग नदी पार करने के लिए सवार थे। अचानक उसका क्राॅस हेड टूट गया। चालक अशोक वर्मा मोटरबोट को बंद करके क्रॉस हेड को खोलकर ठीक कराने के लिए लेकर गया था। इस दौरान मोटरबोट में बैठे लोग सहमे रहे। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि रस्से की मदद से नदी पार कराते समय कई बार मोटरबोट अनियंत्रित भी हुई। दो दिन पूर्व भी मोटरबोट की बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से लगभग 100 यात्रियों से भरी मोटरबोट नदी में खड़ी रही। एक घंटे तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने पूछने पर बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी कि सवारियों से भरी मोटरबोट को रस्से से खींचकर पार क्यों कराया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें