फाेटो13सोरोंजी की कान्हा गौ शाला में गायों का पूजन करते नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेर
सोरोंजी। गोपाष्टमी पर तीर्थनगरी में जगह-जगह गायों का पूजन किया गया। गोशालाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारे और झालरों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने कान्हा गोशाला और वराह गोशाला में गायों के माथे पर रोली लगाकर माला पहनाई, आरती उतारी और गुड़-चना खिलाया।
लहरा रोड पर नगर पालिका की कान्हा गोशाला में पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने गायों का पूजन किया। वराह गोशाला में वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरि, ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने गायों का पूजन कर आरती उतारी। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोशालाओं में पहुंचकर गोमाता का पूजन कर गुड़, मीठी पूड़ी, चारा और हरी सब्जियां खिलाईं। इस दौरान विशाल पाठक, पंकज तिवारी, भोला तिवारी, आकाश महेरे, अमरदीप आदि मौजूद रहे।