फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फतेहपुर सीकरी में खदेड़े गो-तस्कर, पहाड़ी के पीछे कंटनेर में लाद रहे थे गोवंश; ग्रामीणों को देख भागे

Tue, 03 Sep 2024 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सोनोठी बंदरौली के पहाड़ों पर ट्रक लगाकर गोवंशों को लाद रहे गो तस्करों को राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के सदस्यों ने के खदेड़ दिया। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर ट्रक को अपने कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन
कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में चौमा शाहपुर - पाली लिंक मार्ग पर गोवंश को बंद कंटेनर में ले जा रहे गो-तस्करों को खदेड़ दिया गया। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल को इसकी सूचना मिली थी। जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




 

राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष वीर सिंह कुशल ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि गो तस्कर क्षेत्र में से गोवंश को ट्रकों में भरकर तस्करी कर रहे हैं। इस पर उनकी टीम के सदस्यों अजय कुशवंशी और चंद्रभान सिंह ने सोनौठी बंदरौली के पहाड़ पर ऊंचे स्थान पर जाकर गो तस्करों की रेकी की।

मध्य रात एक ट्रक लाकर तलहटी में लगा दिया और गो वंश को भरने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना सदस्यों द्वारा बंसी जाट और सतवीर सिंह को दी गई।  सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्हें देख कर तस्कर मौके से भागने लगे। स्थानीय पुलिस को सूचना देने पर कोई कार्रवाई नहीं होती देख कंट्रोल रूम 112 नंबर पर फोन लगाया तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब तक गो-तस्कर बाइकों से भाग निकले। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खाली कंटेनर को  कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। वीरी सिंह कुशल ने बताया कि गो तस्कर राजस्थान से आने वाले चरवाहों के साथ मिलकर उनके पीछे ही क्षेत्र में घूम रहे गोवंश को एकत्र कर पाली मार्ग के निर्जन स्थान पर इकट्ठा कर लेते हैं। इसके बाद कंटेनर में गोवंश को भरकर तस्करी के लिए ले जाते हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं इस स्थान पर हो चुकी हैं, मगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग नहीं की जाती।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें