फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गो तस्करी की सूचना पर पहुंचे हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 06 Apr 2021 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष ने कंटेनर रोकने का किया था प्रयास
  • खिड़की से लटक गए थे, आरोपियों ने रॉड से पीटा और गिराया
विज्ञापन
घायल रौनक ठाकुर से जानकारी लेते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रायभा में रविवार रात को हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर पर कंटेनर रोकने पर जानलेवा हमला बोला गया। वह कंटेनर की खिड़की से लटक गए थे। मगर, कंटेनर में सवार लोगों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटा, धारदार हथियार से वार किए। इसके बाद खिड़की खोलकर गिरा दिया। वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, कंटेनर नहीं पकड़ा जा सका। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर ने बताया कि उनको रविवार रात राजस्थान नंबर के कंटेनर में गोवंश लाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि इनको गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। यह कंटेनर रायभा टोल प्लाजा से होता हुआ आ रहा था। इस पर वो रायभा टोल पर कार्यकर्ताओं के साथ कंटेनर का इंतजार करने लगे। तभी कंटेनर आ गया। उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी। 

चलते कंटेनर की खिड़की पकड़कर लटक गए थे  
उन्होंने कंटेनर का पीछा किया। वह क्लीनर की ओर खिड़की पकड़कर लटक गए। यह देख कंटेनर में सवार लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से वार करने शुरू कर दिए। इसके बावजूद उन्होंने खिड़की को नहीं छोड़ा। बाद में खिड़की खोल दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनके गले, सिर, छाती और पैरों में चोट लगी। उन्हें कायकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ अछनेरा महेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर रौनक ठाकुर से घटना की जानकारी ली। उधर, संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ अछनेरा ने बताया कि कल्लू, पप्पू और शरीफ निवासी टेढ़ी बगिया के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

फरह में पकड़ा था कंटेनर 
पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च की रात को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में भी गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा था। तब गो तस्कर फरार हो गए थे। मामले में थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें