फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में गोवंश को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, आरोपी किसान गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक किसान ने गोवंश को गोली मार दी। जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
घायल गोवंश का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक किसान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोवंश को गोली मार दी। गोली गोवंश के पीछे के हिस्से पर लगी, जिससे वह घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


हाथरस जनपद के थाना कोतवाली हाथरस गेट के दयानतपुर का निवासी रवि शर्मा किसान है। वह थाना कोतवाली अवागढ़ के गांव बछाकर खेती करता है। बताया गया है कि रवि ने गोवंश में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली गोवंश के पिछले हिस्से पर लगी। वो मरने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।  

आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें