फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: वंदे भारत के इंजन से टकराई गाय, पांच मिनट रुकी रही ट्रेन

Sun, 14 Jul 2024 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से आगरा में गाय टकरा गई। इस वजह से ट्रेन पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद इसे रवाना किया गया।
 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिल्ली से भोपाल जा रही खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार की सुबह राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास गाय से टकरा गई। हादसे के बाद पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद आगरा कैंट रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) सुबह दिल्ली से आगरा कैंट स्टेशन की ओर जा रही थी। राजा की मंडी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण ट्रेन सीधे पुनिया पाड़ा क्राॅसिंग पर पहुंच गई। सुबह 7:44 बजे अचानक ट्रैक पर गाय आ गई। इंजन गाय से टकराया, इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय ट्रैक के पास हरियाली में घूम रही थी। ट्रेन की आवाज सुनकर घबरा गई और ट्रैक पर दौड़ गई। इस कारण हादसा हुआ। पीआरओ ने बताया कि हादसे में ज्यादा क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें