फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने कोविशील्ड वैक्सीन की 25,300 डोज और आ गई हैं। कोरोना टीकाकरण का यह सबसे बड़ा चरण है।
बुधवार को आगरा से विशेष वाहन द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मंगाई गई। पुलिस सुरक्षा के बीच वैक्सीन को लाया गया। सीएमओ कार्यालय में बने कोरोना वैक्सीन भंडारण कक्ष में वैक्सीन कोल्ड चेन में रखवाई गई। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें तीन लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने का अनुमान है।