कासगंज। डॉ. शुभि मारवाड़ी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के कारोबारी परिवार की चिकित्सक बेटी डॉ. शुभि मारवाड़ी अमेरिका के न्यूयार्क में कोविड-19 की वैक्सीन की अनुसंधान टीम में चयनित की गई हैं। उनके चयन की सूचना से परिवार गौरवान्वित है।
डॉ. शुभि मारवाड़ी सराफा कारोबारी नवीन कुमार मारवाड़ी व सरोज रानी की पुत्री हैं। नवीन कुमार के मुताबिक शुभि का चयन कोविड-19 की वैक्सीन की अनुसंधान टीम में शामिल होकर वैक्सीन का मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर शोध करेंगी। यह अनुसंधान आइंस्टीन साइंस एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट सिरेक्यूस, न्यूयार्क में किया जा रहा है।
कोरोना वैक्सीन पर अनुसंधान में 17 भारतीय चिकित्सक अमेरिका की अलग-अलग प्रयोगशालाओं में काम कर रहे हैं। शुभि के माता-पिता ने कहा कि हामारी से निपटने में उनकी बेटी अपना योगदान दे रही है, यह उनके, शहर और अपने देश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में शुभि ने आगरा मंडल में हाईस्कूल टॉप किया था। इंटरमीडिएट में भी वह जिला टॉपर रही थीं। शुभि ने मेडिकल की शिक्षा सिंगापुर से पूरी की है। वह दो वर्षों से न्यूयार्क में एक रिसर्च इंस्टीट्यूट के मेडिसन विभाग में अनुसंधानरत हैं।