फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Update: विदेश यात्रा से लौटने वालों पर सात दिन तक नजर रखी जाएगी, निगरानी समितियों की रहेगी नजर

Sun, 25 Dec 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को सक्रिय किया गया है। जिले व ब्लॉक स्तर पर पहले से गठित निगरानी समितियों को फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सूची लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात दिन तक नजर रखी जाएगी। इसके लिए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को सक्रिय कर दिया गया है। जिले व ब्लॉक स्तर पर पहले से गठित निगरानी समितियों को फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सर्विलांस कर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को दवा का किट पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जांच के लिए प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के अंदर सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले कीसभी निजी व सरकारी प्रयोगशालाओं में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू की लैब में भेजे जाएंगे। रैपिड रेस्पांस टीमाें को सक्रिय कर दिया गया है।

चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल कार्मिकों को कोरोना के प्रबंधन से संबंधित फिर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पतालों को वेंटीलेटर, कंसंट्रेटर व आक्सीजन प्लांट को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनसामान्य को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें