फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल में पर्यटकों की कोविड जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Thu, 22 Dec 2022 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आगरा कैंट, फोर्ट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच कराई जा रही है। गुरुवार से ताजमहल में पर्यटकों की कोविड जांच शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले फिर से सामने के बाद आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाई जा रही है। ताजनगरी में आने वाले सभी पर्यटकों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। खेरिया एयरपोर्ट सहित आगरा कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशन पर जांच की सुविधा है। टीमों को और सक्रिय कर दिया गया है। गुरुवार से ताजमहल में विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय एसएन मेडिकल और जिला अस्पताल के अलावा शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ बाहर चार जगह कोरोना की जांच कराई जा रही हैं। बाहर एयरपोर्ट, दो रेलवे स्टेशनों के अलावा अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) ट्रांसपोर्ट नगर  पर जांच की व्यवस्था है। 

COVID-19: दुनिया में फिर हाहाकार मचा सकता है कोरोना, चीन में BF.7 से तबाही, WHO ने कोविड डेटा मांगा
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना के संबंध में बृहस्पतिवार तक शासन स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उनका पालन कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहनना फिर से शुरू कर दें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करके कोरोना से बचा जा सकता है। हैंड सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में करीब 1000 जांचें रोजाना हो रही हैं। मरीजों के पॉजिटिव न मिलने पर जांचों की संख्या कुछ कम हो गई थी। जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जो मरीज पॉजिटिव मिलेंगे, उनके नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।  

25 नवंबर के बाद कोई नया मामला नहीं आया

जिले में 25 नवंबर 2022 के बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले एक से 25 नवंबर के बीच कोरोना के कुल 13 मामले सामने आए थे। बता दें कि पहली लहर में प्रदेश में पहला मामला आगरा में ही सामने आया था। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें