फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से एक और मौत, चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना से शुक्रवार को एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 130 हो गया। वहीं चार नए संक्रमित सामने आए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4179 पर पहुच गया। इसके साथ ही 97 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी। ये संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए।
विज्ञापन

गोरहा निवासी हरप्रसाद (75) पुत्र सावंती लाल के कोरोना संक्रमित हो जाने बाद परिजनों ने उनको गंभीर हालत में मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही 97 लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिससे अब सक्रिय मरीजों की संख्या 206 रह गई है।
विभाग ने कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 2383 लोगों के सेंपल लिए। जिनमें 1269 की एंटीजन जांच की। जांच में दो लोग सक्रमित पाए गए। वहीं 6 लोगों की टू नेट जांच की गई। जिसमें 2 लोग संक्रमित निकले। ये संक्रमित चंदननगर, रामपुर आदि क्षेत्रों में सामने आए। इसके अलावा आरटीपीसीआर के 1108 सैंपल लिए गए। ये सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अब तक मौत 130
जिला में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि चार नए संक्रमित सामने आए। इन संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है-डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें