कासगंज। केंद्र सरकार द्वारा डीएपी खाद पर सब्सिडी को बढ़ाया गया है। सरकार के इस निर्णय का किसानों ने स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि यह किसानों के हित का निर्णय हैं और इससे किसानों की फसलों पर होने वाली लागत भी कम होगी।
किसानों को डीएपी खाद की बोरी का मूल्य 24 सौ रुपये था। जिसमें पांच सौ रुपये सब्सिडी सरकार के द्वारा मिल रही थी। इस तरह से किसानों को एक बोरी डीएपी खाद 19 सौ रुपये का भुगतान कर प्राप्त हो रही थी। लेकिन अब सरकार ने सब्सिडी को 7 सौ रुपये और बढ़ा दिया हैं। जिससे अब 1900 रुपये वाली बोरी किसानों को 12 सौ रुपये में मिलेगी। जिससे किसानों को खाद के दाम कम होने से फसलों पर लागत भी कम होगी। इस पर किसानों सरकार के फैसले का स्वागत कर, हर्ष व्यक्त किया है।
किसानों की बात:
डीएपी खाद के रेटों को कम करने के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया हैं, वह सराहनीय हैं। इससे किसानों की फसलों पर आने वाली लागत काफी कम होगी। - पप्पन चौहान, राजा रिजौला पटियाली
किसानों के हितों को देखते हुए सरकार के द्वारा एक अच्छा फैसला किया गया है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। डीएपी की बोरी सस्ती होने से किसनों - साविर खान, नगला अब्दाल पटियाली।
सरकार ने किसानों की समस्याओं को समझा हैं और सब्सिडी को बढ़ाया है। अब किसानों को खाद सस्ते में उपलब्ध हो सकेगी। यह किसानों के लिए राहत की बात हैं। - भगवानदेवी, तैय्यवपुर सिढ़पुरा।
डीएपी खाद पर दामों को कम करने के लिए सब्सिडी को बढ़ाया गया है, यह एक अच्छा फैसला है। खाद के दामों के कम होने से किसानों में खुशी हैं। - रामजी लाल, ग्राम ताल सिढ़पुरा।
सब्सिडी को सरकार के द्वारा बढ़ाया गया है। पहले 19 सौ रुपये में बोरी मिल रही थी। अब किसानों को डीएपी की खाद की एक बोरी लगभग 12 सौ रुपये में मिलेगी। - सुमित सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी।