फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरस्त रखें: डीएम

विज्ञापन
कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। संवाद - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को सौ शैया मेटरनिटी विंग, जिला अस्पताल, कोविड एल-2 वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। डिलीवरी रूम में साफ-सफाई के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रोजाना बेड पर चादर बदली जाए। भर्ती गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं को बेहतर गुणवत्ता का खाना दिया जाए। प्रसूताओं को तत्काल जननी सुरक्षा योजना का लाभ देकर 102 एंबुलेंस से उनके घर भेजा जाए।
सौ शैया मेटरनिटी विंग, जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर कोरोना हेल्पडेस्क संचालित करके प्रशिक्षितकर्मी तैनात किए जाएं। जिस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हों उसकी सूची तैयार की जाए। किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। एंबुलेंस 108 में जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण मौजूद रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को लगने वाले टीके प्राथमिकता पर लगाए जाएं। एल-2 वार्ड में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने मरीजों से सीधे संवाद करके स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें