फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय में जल्द होगी कोविड-19 की जांच

Mon, 27 Apr 2020 04:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

केडी मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सक किए गए लैब के लिए संबद्ध 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की जांच अब जल्द ही उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय (यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी) में शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर यूनिवसिर्टी ने कोविड-19 लैब की स्थापना का काम शुरू कर दिया है। संभावना है कि अगले 10-15 दिन में यह लैब काम करना शुरू कर देगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों का प्रशिक्षण अगले एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार जांच का दायरा बढ़ाने के लिए नई लैब स्थापित करा रही है। इसी आशय का प्रस्ताव प्रमुख सचिव पशुधन उत्तर प्रदेश भुवनेश कुमार ने मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को दिया था।

इस पर सहमति जताते हुए यूनिवर्सिटी ने कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोविड-19 लैब स्थापित करने का फैसला किया है। डीन वेटरनेरी साइंस डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि लैब के लिए निर्धारित मापदंड के तहत आवश्यक उपकरण जुटाए जा रहे हैं। इसमें कुछ उपकरणों की खरीद दिल्ली से होनी है। इसकी अनुमति कुलपति के स्तर से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में काम करने वाले चिकित्सकों का चयन कर लिया गया है, जिन्हें जांच संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। लैब के मेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। संभावना है कि मथुरा में स्थापित हो रही कोविड-19 लैब अगले 10 से 15 दिन में काम करना शुरू कर देगी।

अब तक अलीगढ़ हो रही है जांच
मथुरा जनपद में कोविड-19 के एकत्रित होने वाले सैंपल की जांच फिलहाल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। यहां कई जनपदों से सैंपल आने के कारण जांच रिपोर्ट आने में वक्त लग रहा है। 

प्रदेश सरकार के आग्रह पर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी कोविड-19 लैब स्थापित कर रही है। अधिकांश उपकरण जुटा लिए गए हैं। कुछ उपकरणों की खरीद की जा रही है। केडी मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सकों को इससे संबद्ध कर लिया गया है। संभावना है कि अगले 10 से 15 दिन में मथुरा में जांच शुरू हो सकेगी। - प्रो. जीके सिंह, कुलपति यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी, मथुरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें