देश भर के साथ प्रदेश में भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अभी कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच शुरू नहीं हुई है। जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और ताजमहल में कोरोना की एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। आरटी-पीसीआर की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में होती है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि आरटी-पीसीआर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक किट नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। किट उपलब्ध होने के साथ जांच शुरू करा दी जाएगी। हालांकि, अभी कोरोना के लक्षण वाले मरीज सामने नहीं आ रहे हैं। सामान्य मरीज ही ओपीडी हैं। कोरोना के मरीज यदि सामने आते हैं तो उसके लिए मेडिकल कॉलेज में पूरी तैयारी है।
ये भी पढ़ें - COVID-19 JN-1: नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर की बदली व्यवस्था, ये लोग नहीं कर सकेंगे दर्शन; जानें गाइडलाइन