कासगंज। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की तेज गति के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवाकर सुरक्षित हो सकें।
जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर लगातार प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिससे टीकाकरण का अभियान तेज हो सके। अभी तक जिले में केवल 85 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है। आगामी समय में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों का टीकाकरण होना है। जिला प्रशासन का मानना है युवा वर्ग से पहले 45 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण का कार्य हो जाए। इसलिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ये कहते हैं अधिकारी
कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। समय के अनुसार लोग जल्दी से अपना टीकाकरण कराएं टीका की दोनों खुराक लगने के बाद कोरोना संक्रमण से सुरक्षा होगी लोग लापरवाही ना बरतें। अपने टीका लगवाएं और अपने परिवार के लोगों को टीका लगवाएं किसी भी तरह की असुविधा होने पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जा सकती है। - ललित कुमार, सदर एसडीएम कासगंज।
टीकाकरण को लेकर किसी भ्रम में ना आएं। कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है टीका लगवा कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कोरोना की जा सकती है। लोग जागरूक बने और टीकाकारण कराएं। लोग उत्साह के साथ टीकाकरण कराएं ओर सुरक्षित रहें। - डॉ. अविनाश कुमार, डिप्टी सीएमओ, कासगंज।