फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फिरोजाबादः छह संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट गांव से राहतभरी खबर, 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 15 Apr 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

प्रतापपुर सहित जिले के चारों हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है
corona virus - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच मंगलवार को राहत भरी खबर आई। हॉटस्पॉट में शामिल टूंडला के गांव प्रतापपुर में 13 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।


आगरा के अस्पताल में इलाज करा चुके सात लोगों को प्रशासन ने चिह्नित कर क्वारंटीन कर दिया है। प्रतापपुर सहित जिले के चारों हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की औचक जांच की जाएगी। नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं।
 
टूंडला के गांव प्रतापुरा में 13 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली। अभी चार लोगों की और रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, यदि ये रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो राहत की बात होगी। इधर, आगरा के एक अस्पताल से आए संक्रमित युवक के संपर्क में आने से गांव प्रतापुरा के छह लोग संक्रमण का शिकार हो गए थे।

गांव के पांच किलोमीटर इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर क्षेत्र में सख्ती कर दी। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई थी। अभी तक गांव के 55 लोगों के नमूने कराए जा चुके हैं।

इनमें छह की रिपोर्ट पॉजिटिव और 32 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को भी गांव के 17  लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 13 की रिपोर्ट आ चुकी है। यहां 177 टीमें क्षेत्र का सर्वे करने में जुटी हैं। 

आगरा के अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों की तलाश तेज 
टूंडला के गांव प्रतापपुर में छह लोग पारस अस्पताल के कर्मचारी के सपंर्क में आने से संक्रमित हो गए। ऐसे में आगरा के अस्पतालों में इलाज करा चुके जिले के लोगों की सूची आगरा प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंपी है। इस सूची में 15 लोगों के नाम है। मंगलवार तक जिला प्रशासन ने इनमें से सात लोगों को ट्रेस कर लिया।

इनमें से सिरसागंज से चार लोगों को शिकोहाबाद में और टूंडला के दो लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। वहीं एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन इलाज कराकर लौटे के परिजनों को भी क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है। 

अभी तक 339 नमूने जांच को भेजे गए
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार रात तक 339 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 60 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों के मिलने वाले स्थानों को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया गया है। जनपद में चार हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इनके पांच किमी इलाके को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

अभी तक संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही थी लेकिन अब इन इलाकों में प्रतिदिन रेंडम सैंपल लिए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हॉटस्पॉट इलाकों के नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं, जो क्षेत्र में प्रतिदिन चार से पांच नमूने संकलित करेंगे और जांच के लिए भेजेंगे।
 
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाकों में रेंडम सैंपल कराने की व्यवस्था की गई है। हॉटस्पाट इलाकों में आम आदमी के तीन से पांच नमूने प्रतिदिन लिए जाएंगे। इससे अंदाजा रहेगा कि कोरोना संक्रमण काबू में या नहीं।

मंगलवार सुबह गांव प्रतापपुर के 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। चार की आना शेष है। आगरा के अस्पतालों में इलाज कराने वाले जिले के लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। कुछ लोग ट्रेस कर क्वारंटीन किए गए हैं। -डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ, फिरोजाबाद 

नगला खंगर के दो लोग आगरा के अस्पताल में ही है भर्ती
सिरसागंज नगर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने आगरा के अस्पताल से दवा लेकर आए लोगों को खोज कर शिकोहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन किया। सिरसागंज के गांव सिरसाखास से चार और कठफोरी के एक व्यक्ति को शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया है। वहीं गांव भदान के लोग अभी भी आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें