गांव फाजिलपुर में हुई घटना, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में आरोपियों ने चचेरे भाइयों को कमरे में बंद कर लिया। उन्हें लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। उक्त घटना के बाद छह लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी श्याम सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर की रात जन्माष्टमी के कार्यक्रम चल रहे थे। पुत्र मोहित सिंह और भतीजा सोनू कार्यक्रम समापन के बाद घर आ रहे थे। तभी मुख्य रोड पर संतोष उर्फ शिव कुमार, रंजीत, राजकुमार, रामलखन सिंह, शिववीर सिंह और कमलेश ने पुत्र और भतीजे को पकड़ लिया। दोनों को दुकान के अंदर बंद करने के बाद लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।