संक्रमण को फैलने से रोकना जरूरी है। सुबह ड्यूटी पर आते वक्त केवल यही ख्याल रहता है कि कोरोना किसी और के घर न पहुंचे। घर परिवार के सदस्य भी संक्रमितों से दूरी बनाकर रखते हैं, पर हम अपनी जिम्मेदारियों को समझकर काम पर लगे हैं ताकि कोई और इस बीमारी की चपेट में न आए।
परिवार को छोड़ संक्रमण पर काबू करने में लगे एहसान
आवास विकास कॉलोनी में तैनात नगर निगम कर्मचारी एहसान पर भी कोरोना संक्रमितों के घर पर सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी है। एहसान ने अपने परिवार से दूरी बना ली है। सुबह वह परिवार के लोगों के जागने से पहले ही सैनिटाइजेशन के लिए ऑफिस आ जाते हैं।
शाम को घर पहुंचने पर भी परिवार के सदस्यों से दूरी बनाए रखते हैं। दिन में दो बार नहाने की एहतियात बरत रहे हैं। एहसान ने बताया कि वह जिन घरों में जाते हैं, नकारात्मक बातों की जगह सभी को बताते हैं कि कितने लोग स्वस्थ हो गए और अब उनको कितने कम घरों में जाना पड़ता है।