फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में कोरोना: 80 नोडल अधिकारी रोकेंगे गांवों में संक्रमण की रफ्तार, निरीक्षण कर देंगे रिपोर्ट

Sat, 15 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

जिले में कुल 80 न्याय पंचायतों में 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए एक बार फिर नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने न्याय पंचायतवार 80 नोडल अधिकारी बनाए हैं। ये अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

विज्ञापन


जिले में कुल 80 न्याय पंचायतों में 549 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये नोडल अधिकारी शनिवार और रविवार को ग्राम पंचायत में निरीक्षण करेंगे। 

यहां वे कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी लेने के साथ ही निगरानी समिति के साथ बैठक करेंगे। उन्हें निरीक्षण के दौरान प्रशासन द्वारा मांगी गई आख्या बिंदुवार तैयार करनी होगी। इसके आधार पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए गए इंतजाम को परखा जाएगा।
विज्ञापन


ये रिपोर्ट निरीक्षण के दिन ही शाम छह बजे तक जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जाएगी। इसके लिए गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण खत्म होने तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को ये प्रक्रिया जारी रहेगी। 

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट 
- गांव में कोरोना की स्क्रीनिंग की क्या स्थिति है
- गांव में साफ-सफाई और नालियों की स्थिति कैसी है
- गांव में दवा का छिड़काव किया गया है या नहीं
- गांव में सैनिटाइजेशन हुआ है या नहीं
- गांव में जलभराव के हालात तो नहीं हैं
- मनरेगा कार्यों की क्या स्थिति है
- गांव में कोरोना संक्रमित कितने हैं
- गांव में कितने लोगों में कोरोना के लक्षण हैं
- गांव में मास्क का प्रयोग हो रहा है या नहीं 
- निगरानी समिति की आखिरी बैठक कब हुई थी

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि नोडल अधिकारी गांवों में जाकर शनिवार और रविवार को निरीक्षण करेंगे। वे गांव में कोरोना संक्रमितों की जानकारी के साथ ही निरीक्षण कर अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट देंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें