फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 28 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, डकैती के दौरान दंपती की हत्या में छह को आजीवन कारावास

Sat, 27 Mar 2021 03:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बरहन में 28 साल पहले हुई डकैती के दौरान दंपती की हत्या के मामले में कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी पाया। दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 1.40 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मामले में राजकुमार ने आठ सितंबर 1992 को मुकदमा दर्ज कराया था। घटना वाले दिन वह कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


पत्नी नीलम, बहन गायत्री और उसकी सहेली सुधा चौहान भी सो रही थी। पिता श्याम बहादुर और मां महादेवी बरामद में सो रहे थे। रात तकरीबन 12:30 बजे 10-12 बदमाश घर में घुस आए थे। इस दौरान श्याम बहादुर और महादेवी की गोली मारकर हत्या कर दी। राजकुमार की बहन और पत्नी से मारपीट की। सुधा का पैर तोड़ दिया। राजकुमार का बेटा राहुल भी छर्रे लगने से घायल हो गया। बदमाशों ने घर से जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। 

ब्रज की होली: मंदिरों में उड़ रहा जमकर गुलाल, आराध्य संग भक्त खेल रहे होली, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों को पकड़ा। इनमें सुम्मेरा, काली उर्फ कालीचरन, शिब्बो, लेखराज उर्फ लेखा निवासी टिकेत, थाना सकरौली (एटा), नियामत निवासी अहारन (बरहन)  और चंद्रभान उर्फ चंद्रपाल निवासी अहारन के  नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा। अपर जिला जज 18 मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने छह आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 1.25 लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया। दोषियों में सुम्मेरा, काली, शिब्बो, लेखराज, नियामत और चंद्रभान उर्फ चंद्रपाल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें