फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने वाले को उम्रकैद, 10 साल बाद आया फैसला

Thu, 24 Aug 2023 11:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोर्ट ने लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में 10 साल बाद फैसला आया है। 
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या करने के एक मामले में 10 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। अपर जिला जज रणवीर सिंह ने मुख्य आरोपी जितेंद्र को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसके पिता राजहंस, भाइयों धीरेंद्र उर्फ टिन्नू, मोनू और सोनू को संदेह के लाभ में बरी किया। 

विज्ञापन


इसके अलावा कोर्ट ने दुनाली बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने का भी आदेश दिया है। रैपुरा भदौरिया पिनाहट निवासी श्यामवती पत्नी विशंभर सिंह ने 5 नवंबर 2012 को पिनाहट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि सुबह 8 बजे पति विशंभर सिंह (58) अपने दामाद पवन कुमार के साथ खेत जा रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में लेनदेन के विवाद में राजहंस और उसके बेटे जितेंद्र ,मोनू, धीरेंद्र उर्फ टिन्नू और सोनू ने रोक लिया। मारपीट करने लगे। विरोध करने पर राजहंस के बेटे लाइसेंसी दुनाली बंदूक व अन्य हथियार लेकर आ गए। अपने पिता के कहने पर फायरिंग की। गोली लगने से पति की मौत हो गई। कोर्ट में एडीजीसी रूपेश गोस्वामी ने गवाह और हत्या से जुड़े साक्ष्य पेश किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें