आगरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शारिब अली ने युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने के मामले में प्रेमिका सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी आगरा कैंट के थानाध्यक्ष को विवेचना करने के आदेश दे दिए। मृतक संदीप के भाई कायम सिंह का आरोप है कि विवाह के बहाने बुलाकर भाई की हत्या कर दी गई थी।
जिला औरेया के मकंदरपुर निवासी कायम सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उनके भाई संदीप के कन्नौज निवासी भावना से प्रेम संबंध थे। भावना के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे, उन्होंने संदीप को जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से परिजन के भाई को जयपुर भेजा, पर भावना फोन पर उससे जुड़ी रही।